हस्तरेखा में भाग्य रेखा का क्या महत्व होता है?
इसका महत्व तो बहुत अधिक है | यह रेखा हाथ में नीचे से ऊपर की ओर जाती है | पहली बात इसका होना बहुत जरूरी है | यह रेखा जब मस्तिष्क रेखा से मिलती है तब आयु का लगभग 34-35 वर्ष निर्धारित करती है | यह रेखा जब हृदय रेखा से मिलती है तब आयु का लगभग 60–61 वर्ष निर्धारित करती है | दूसरी बात इसका लम्बा होना अच्छी बात है | मात्र जीवन रेखा का होना लंबी जिंदगी की निशानी नहीं है, भाग्य रेखा का लंबा होना अधिक आवश्यक है | जीवन के सुख दुख और होने वाले प्रेम और भावनात्मक दृष्टि कोण वैसे मस्तिष्क रेखा का चंद्र पर्वत पर जाना मगर भाग्य रेखा का चंद्र पर्वत से आना सबल और भावनाओं से भरा होता है | धन्यवाद हालांकि यह बहुत छोटा उत्तर है, आगे इसको विस्तार से लिखूँगा. तब तक के लिए क्षमा करें